बस्तर के हुनर को नई उड़ान, इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में 93 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Jan 21, 2026 - 22:27
बस्तर के हुनर को नई उड़ान, इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में 93 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
CG VARTA -

जगदलपुर, 21 जनवरी 2026/ बस्तर के युवाओं को वैश्विक मंच प्रदान करने और उनके कौशल को नई पहचान देने के उद्देश्य से इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 के जिला स्तरीय स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन बुधवार को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में किया गया। इस महत्ती आयोजन ने जिले के युवाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

 

      परीक्षा के दौरान लाइवलीहुड कॉलेज का माहौल बेहद अनुशासित और सकारात्मक रहा। इस चयन प्रक्रिया में कुल 93 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपनी तकनीकी समझ और कौशल का परिचय देते हुए ऑनलाइन एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा दी। यह संख्या बस्तर के युवाओं में कौशल विकास के प्रति बढ़ती जागरूकता और आगे बढ़ने की ललक को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

            इस प्रारंभिक परीक्षा का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह प्रतिभागियों के लिए सफलता की पहली सीढ़ी है। आयोजित इस स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रारंभिक योग्यता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित उम्मीदवारों को आगामी 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। राज्य स्तर पर चयनित होकर ये युवा न केवल अपने जिले का नाम रौशन करेंगे, बल्कि अपने करियर को भी एक नई दिशा देंगे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।