बस्तानार ब्लॉक के प्राथमिक शाला सरगीगुड़ा के शिक्षक की लापरवाही– बच्चों से बनवा रहे हैं खाना, शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही–
शिक्षक कर रहे मनमानी ,फिर भी बस्तानार खंड शिक्षा अधिकारी मौन , इस मामले में बयान देने से किया अधिकारी ने इंकार
जगदलपुर,21 जनवरी 2026/जिला बस्तर बस्तानार ब्लॉक, स्थित प्राथमिक शाला सरगीगुड़ा में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। प्राथमिक शाला सरगीगुड़ा में बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है।
इस विद्यालय में पढ़ने वाले 8–9 वर्ष के मासूम बच्चों से प्रतिदिन खाना बनवाया जा रहा है, जो न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि बच्चों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। छोटे-छोटे बच्चे लकड़ी को जलाकर आग पर खाना बनाने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सबसे बड़ा सवाल
1 .अगर स्कूल में पढ़ने आए हुए बच्चों के साथ,खाना बनाते समय कुछ भी होता है तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
2. क्या विद्यालय में शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते ?
3.शिक्षक की अनुपस्थिति में बच्चों से इस तरह का काम करवाना शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है?
4.क्या बच्चे के भविष्य के साथ शिक्षक खिलवाड़ कर रहा है ?
5.क्या बच्चों को पढ़ाई और सुरक्षित वातावरण देने के बजाय उनसे जोखिम भरा श्रम क्यों करवाया जा रहा है ?
5.इस प्रकार मासूम बच्चों से खाना बनवाना शिक्षक द्वारा,उनका शारीरिक और मानसिक विकास, प्रभावित हो रहा है ?
6. सरकारी स्कूलों का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य देना क्या यही होता है ?
लेकिन सरगीगुड़ा स्कूल की स्थिति इसके ठीक विपरीत है। यह मामला केवल लापरवाही नहीं बल्कि बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
ग्रामीणों का बयान:
शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि बच्चों का भविष्य और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। क्यों कि बच्चो की पढ़ाई करने के नाम पर ,काम ना करना पड़ें।
रिपोर्ट –
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़
प्रधान संपादक : ऋषभ कुमार
📞 Mobile : 6266449977