वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने पल्ली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, धान खरीदी सत्र का शुभारंभ –

Nov 15, 2025 - 21:12
वन एवं सहकारिता मंत्री  श्री केदार कश्यप ने पल्ली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, धान खरीदी सत्र का शुभारंभ –
CG VARTA -

जगदलपुर 15 नवंबर 2025/ प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत शनिवार को हुआ। बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने धान खरीदी का विधिवत् पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया, धान खरीदी सत्र 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया और इस दौरान किसान भाईयों को धान खरीदी के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। 

             निरीक्षण के दौरान मंत्री ने केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं—तोल कांटा, भंडारण व्यवस्था, किसान पंजीयन, गुणवत्ता परीक्षण, पंजीकृत किसानों की, बारदाना की उपलब्धता और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बिना किसी परेशानी के धान विक्रय की प्रक्रिया पूरी कराई जाए तथा पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

        इस मौके पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि हेतु प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को उनके धान फसल उत्पादन के विक्रय करने के टोकन की तिथि में उपस्थित होकर केंद्र में धान को बेचने की अपील की। केंद्र के संबंधित अधिकारियों को धान बेचने वाले किसानों की सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसानों में उत्साह दिखाई दिया। अधिकारी-कर्मचारी भी खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्री केएस ध्रुव सहित जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।