चांदनी चौक में MRP रेट से ज्यादा दाम में बेचा जा रहा है – शराब ,लगातार खबरें और शिकायतों के बाद भी कार्यवाही शून्य–आबकारी विभाग मौन
कई महीनों से ओवररेटिंग व बिना MRP वाली शराब बेची जा रही है।
24 जनवरी 2026 जगदलपुर/ जगदलपुर शहर के चांदनी चौक के अंग्रेजी शराब की दुकान में खुलेआम MRP रेट से ज्यादा दाम में व कई शराब की बोतलों पर MRP व batch number गायब है।

जगदलपुर के अंग्रेजी शराब की दुकान का मामला लगातार सामने आ रहा है। जिसमें कई शराब की बोतलों पर MRP व batch number का नहीं होना, यह आबकारी नियमों का सीधा उल्लंघन है।

जगदलपुर के स्थानीय शराब प्रेमियों का सीधा आरोप है कि शराब निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेची जा रही है। शराब खरीदने के बाद भी,मांग करने पर भी बिल नहीं दिया जाता और विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा टालमटोल किया जाता है।

लगातार खबरें आबकारी अधिकारी को शिकायत भी दी–फिर भी कार्रवाई नहीं –
यह उल्लेखनीय है कि हम लगातार शराब दुकानों में ओवररेटिंग को लेकर खबरें प्रकाशित कर रहे हैं। इसके साथ ही आबकारी अधिकारी को शिकायत दी जा चुकी है।

आफ्टर डार्क का अध्धा जिसमें MRP रेट नहीं लिखा हुआ है। लेकिन इसका दाम 480 रु. लिया जा रहा है

(GOA) गोवा क्वाटर जिसका दाम शराब की शीशी पर 120 रु. लिखा पर चांदनी चौक अंग्रेजी शराब दुकान में 130 रु. ले रहे हैं।और (simba) सिम्बा बिअर जिसका दाम शीशी में 200 रु. लिखा है लेकिन दुकान में 230 रु. लिया जा रहा है।

शराब प्रेमियों की मांग–
. शराब दुकान का तत्काल निरीक्षण कराया जाए।
. पूरा स्टॉक, की जांच
. CCTV फुटेज कि जांच,
. मूल्य से अधिक दाम में शराब क्यों बेचा जा रहा है इसकी जांच कराई जाए।