बस्तर की लोक-संस्कृति की दिखी छटा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय बकावंड रहा अव्वल

गणतंत्र दिवस 2026

Jan 26, 2026 - 22:09
बस्तर की लोक-संस्कृति की दिखी छटा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय बकावंड रहा अव्वल
CG VARTA -

जगदलपुर 26 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस बार देशभक्ति के साथ-साथ बस्तर की माटी की महक भी खूब बिखरी। शहर के विभिन्न विद्यालयों के बीच हुए इस कड़े और रोमांचक मुकाबले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकावंड ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने बस्तर के पारंपरिक ढेमसा नृत्य पर ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि निर्णायक भी मंत्रमुग्ध हो गए और उन्हें सर्वाधिक 85 अंक प्रदान किए।

 

    प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक-2 का दबदबा रहा। विद्यालय की छात्राओं ने गोंड़ी नृत्य के जरिए आदिवासी संस्कृति को जीवंत कर दिया, जिसके लिए उन्हें कुल 70 अंक मिले। लेकिन प्रतियोगिता का सबसे दिलचस्प और सांसें थाम देने वाला क्षण तीसरे स्थान के निर्णय के दौरान आया, जब माता रुकमणी आश्रम, डिमरापाल और महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

   

   अंक तालिका में माता रुकमणी आश्रम के बस्तरिया रीमिक्स और महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय के छत्तीसगढ़िया रीमिक्स दोनों ही प्रस्तुतियों को निर्णायकों ने बराबर आंका और दोनों ही टीमों को कुल 65-65 अंक मिले। अंकों में बराबरी होने के कारण तीसरे स्थान के विजेता का फैसला अंततः टॉस के जरिए किया गया। किस्मत ने माता रुकमणी आश्रम का साथ दिया और टॉस जीतकर उन्होंने तृतीय स्थान अपने नाम कर लिया।

   

   टॉस हारने के कारण बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली ने देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति देते हुए 53 अंकों के साथ सांत्वना स्थान प्राप्त किया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।