बास्तानार ब्लॉक में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत 144 छात्राओं को सायकल वितरण

Jan 27, 2026 - 15:48
बास्तानार ब्लॉक में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत 144 छात्राओं को सायकल वितरण
CG VARTA -

27 जनवरी 2026,जगदलपुर/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत आज बास्तानार ब्लॉक के किलेपाल स्कूल परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय विधायक श्री विनायक गोयल जी के करकमलों से कुल 144 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, स्कूल तक पहुंच को आसान बनाना तथा बालिका शिक्षा को मजबूती प्रदान करना है।

           कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री विनायक गोयल जी ने छात्राओं को सायकल प्रदान करते हुए कहा कि “सरस्वती सायकल योजना बालिकाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। सायकल मिलने से छात्राओं की विद्यालय तक नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।” उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी कुंजी है और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

           आज बास्तानार ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में निम्नानुसार सायकलों का वितरण किया गया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) किलेपाल में 6 सायकल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बास्तानार में 7 सायकल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागमुण्डी पनेडा में 2 सायकल, शासकीय हाई स्कूल तिरथुम में 2 सायकल, शासकीय कन्या हाई स्कूल किलेपाल में सर्वाधिक 50 सायकल, शासकीय कन्या कस्तूरबा गांधी विद्यालय बास्तानार में 29 सायकल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरांगुर में 13 सायकल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालानार में 8 सायकल, शासकीय हाई स्कूल लालागुड़ा में 7 सायकल, शासकीय हाई स्कूल बड़े काकलूर में 1 सायकल, शासकीय हाई स्कूल कुमापारा में 6 सायकल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूतनपाल में 13 सायकल का वितरण किया गया। इस प्रकार आज कुल 144 सायकल छात्राओं को प्रदान की गईं।

           कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के चेहरे पर सायकल प्राप्त करने की खुशी साफ झलक रही थी। छात्राओं ने बताया कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगी। अभिभावकों ने भी शासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को नई दिशा दे रही है।

          विधायक श्री विनायक गोयल जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरस्वती सायकल योजना जैसे कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे बिना किसी बाधा के अपने शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त कर पा रही हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करें।

            कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी जी, जनपद अध्यक्ष महावती मण्डावी जी, उपाध्यक्ष विनोद कुहरामी जी, जनपद सदस्य मनकु पोडियामी जी, जिला मंत्री रैतुराम बघेल जी, नारायण सिंह ठाकुर जी, मण्डल अध्यक्ष सुनील कुहरामी जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती मण्डावी जी, कमल ठाकुर जी, संतोष सिंह ठाकुर जी, मनोज सेठिया जी, विमल पाण्डेय जी, बदरू पोडियामी जी, बामन राम वेटटी जी, गंगा राम पोडियामी जी, रंगबती कश्यप जी, किरण सिंह ठाकुर जी, लंकेश्वर कवासी जी, बबीता पोयाम जी, नीलम पोयाम जी, अर्जुन पोयाम जी, दुलगो पोयाम जी, एवं बी ओ बी आर सी सर विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक गण, जनप्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन प्यारे बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने इस योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।