प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवार को दी गई 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

Jan 29, 2026 - 12:09
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवार को दी गई 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि
CG VARTA -

जगदलपुर 29 जनवरी 2026/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवार को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

           कलेक्टर द्वारा तहसील नानगुर ग्राम मांझीगुड़ा निवासी जितेन्द्र नाग की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री लक्ष्मण नाग को, ग्राम नानगुर निवासी कुमारी हर्षिला की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री कमल को, तहसील जगदलपुर ग्राम मावलीगुड़ा निवासी गंगाराम नाग की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री कमलसाय को, ग्राम कुरंदी निवासी कुमारी मुस्कान कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री बुधरूराम को और तहसील बास्तानार ग्राम बड़ेकिलेपाल-03 जुनाटप्पा निवासी लखमी पोयाम की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र श्री मड्डा पोयाम कोे चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।