पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए चित्रकोट विधायक विनायक गोयल
कुकानार टीम बनी विजेता
30 जनवरी 2026,सुकमा/ सुकमा जिले के ग्राम पंचायत कुकानार अंतर्गत बोदासपारा में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आज बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन मुकाबला ग्राम पंचायत कुकानार और चुराभट्टा की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें कुकानार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और प्रतियोगिता की विजेता बनी। विधायक श्री विनायक गोयल ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोयल ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़े, तो निश्चित रूप से क्षेत्र, जिला और राज्य का नाम रोशन करेगा।

श्री गोयल ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इस प्रकार के सफल आयोजन करना सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत प्रवृत्तियों से दूर रहकर खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष आयता मण्डावी, जिला मंत्री रैतुराम बघेल, उपेंद्र सिंह चौहान, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिरमा कुंजाम, रिन्टु भदौरिया, नन्दा मण्डावी, मुन्नु सिंह, जलन कश्यप, श्री सिताराम नाग, संजय भदौरिया, सुरेश चौहान, कलधर नाग, सोनाधर पाण्डेय, बलदेव बघेल, वीरू पाण्डेय, सुकदास पाण्डेय, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।