बस्तर में संपत्ति मूल्यांकन पर बड़ी बैठक: 2025-26 के लिए नई गाइडलाइन कल होगी तय

Nov 17, 2025 - 20:47
बस्तर में संपत्ति मूल्यांकन पर बड़ी बैठक: 2025-26 के लिए नई गाइडलाइन कल होगी तय
CG VARTA -

जगदलपुर, 17 नवंबर 2025/ बस्तर जिले में अचल संपत्ति के बाजार मूल्य मार्गदर्शिका सिद्धांत (गाइडलाइन) वर्ष 2025-26 को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार 18 नवंबर को किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी।बैठक का मुख्य एजेंडा उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा प्रस्तावित मार्गदर्शक सिद्धान्तों पर विचार-विमर्श करना और उसे अनंतिम रूप देना है। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धान्तों का बनाया जाना और उसका पुनरीक्षण नियम 2000 के नियम 4(1) के तहत की जा रही है, जिसके अनुसार जिला मूल्यांकन समिति के सदस्य उक्त गाइडलाइन पर निर्णय लेंगे। गाइडलाइन को अनंतिम रूप दिए जाने के बाद, इसे महानिरीक्षक एवं अध्यक्ष केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर अनुमोदनार्थ भेजा जाएगा।  

     कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला मूल्यांकन समिति ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला वन अधिकारी, नगर पालिक निगम आयुक्त, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, अधीक्षक भू-अभिलेख, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक और छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित समिति के सभी सदस्यों को बैठक में अनिवार्यतः उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, उप पंजीयक एवं संयोजक, उप जिला मूल्यांकन समिति जगदलपुर को भी बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।