प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपए की सहायता

Feb 11, 2026 - 16:40
प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपए की सहायता
CG VARTA -

जगदलपुर, 11 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत तीन अलग-अलग मामलों में पीड़ित परिवारों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति की गई है। जिसके तहत तहसील जगदलपुर के राजीव गांधी वार्ड निवासी 18 वर्षीय संदीप बाघ की शबरी नदी में डूबने से हुई मृत्यु होने के कारण पिता श्री प्रेमशील बाघ, ग्राम कोरपाल की कमला कारटामी की गड्ढे के पानी में डूबने से हुई मृत्यु होने के कारण पति श्री सुकटा कारटामी और ग्राम मारकेल के धरम सिह की बिच्छू के काटने से हुई असामयिक मृत्यु होने के कारण पत्नि श्रीमति सुदरी को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।