बिजली की नई दरों पर 18 फरवरी को जगदलपुर में होगी जनसुनवाई

Feb 13, 2026 - 08:23
बिजली की नई दरों पर 18 फरवरी को जगदलपुर में होगी जनसुनवाई
CG VARTA -

जगदलपुर, 12 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की नई दरों के निर्धारण और आगामी वर्षों की कार्ययोजनाओं के तहत जगदलपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए आगामी 18 फरवरी को जन-सुनवाई का आयोजन किया गया है। इस जन-सुनवाई के माध्यम से क्षेत्रीय उपभोक्ता, विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं पर अपनी आपत्तियाँ और सुझाव सीधे आयोग के समक्ष रख सकते हैं। जगदलपुर के स्थानीय निवासियों के लिए यह सुनवाई दोपहर 12 बजे से 1ः30 बजे तक छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

        यह सुनवाई मुख्य रूप से राज्य की बिजली कंपनियों उत्पादन, पारेषण, वितरण और भार प्रेषण केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के टू-अप, वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की वार्षिक राजस्व आवश्यकता और टैरिफ निर्धारण जैसी याचिकाओं पर केंद्रित होगी। साथ ही बिजली कंपनी द्वारा जुलाई 2025 में जारी टैरिफ आदेश के पुनरीक्षण पर भी चर्चा की जाएगी। आयोग ने इस बार क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था की है, जिसके तहत जगदलपुर के प्रतिभागी स्थानीय कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रायपुर स्थित आयोग कार्यालय से जुड़ सकेंगे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।