निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के पश्चात अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदाय किया मतदाता सूची
जगदलपुर, 21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के पश्चात अंतिम मतदाता सूची का 21 फरवरी 2026 को प्रकाशन किया गया।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने कलेक्ट्रेट के आस्था सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी के सक्रिय सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन करने का कार्य अनवरत जारी रहेगा। वर्तमान में जो विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया है उसके बाद तैयार अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित किया जा रहा है।
इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की हार्डकॉपी और सॉफ्टकापी प्रदाय किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधी मौजूद रहे।