सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में भाटागुड़ा, बालीकोंटा व धनपूंजी में हुआ वीबी जीराम जी जनचौपाल

Feb 23, 2026 - 17:42
सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में भाटागुड़ा, बालीकोंटा व धनपूंजी में हुआ वीबी जीराम जी जनचौपाल
CG VARTA -

23  फरवरी 2026, जगदलपुर : बस्तर जिले के भाटागुड़ा, बालीकोंटा और धनपूंजी ग्रामों में आयोजित वीबी जीराम जी जनचौपाल कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।

       

    जनचौपाल में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन वितरण, सिंचाई सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा युवाओं के रोजगार जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनचौपाल केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास का सेतु है। 

   

      सांसद महेश कश्यप ने कहा कि यह अधिनियम केवल मजदूरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में स्थायी विकास मॉडल स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, परिवारों की आय में वृद्धि होगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही सम्मानजनक रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब गांव समृद्ध होंगे, तब ही देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। 

        कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।

           इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखिधर बघेल, जिला महामंत्री रजनीश पानीग्रही, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, मंडल उपाध्यक्ष सीमांचल दास, मंत्री सुरेश ठाकुर, मंत्री सरिता साहू, मंत्री मनोज पटेल, कोषाध्यक्ष संगीता महाराणा, जनपद सदस्य अनीता नागे, जनपद सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, तपन राय, सुमन ठाकुर, खीरसागर यादव, देवकी ठाकुर, वीरेंद्र जोशी एवं तुलावती बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।