भारत नेपाल संसदीय मैत्री समूह में बस्तर सांसद महेश कश्यप नामित

Feb 24, 2026 - 18:02
भारत  नेपाल संसदीय मैत्री समूह में बस्तर सांसद महेश कश्यप नामित
CG VARTA -

24 फरवरी 2026,जगदलपुर/ 18वीं लोकसभा हेतु गठित ‘भारत-नेपाल संसदीय मैत्री समूह’ में बस्तर सांसद महेश कश्यप को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

   

        सांसद महेश कश्यप ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के मध्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंध अत्यंत प्रगाढ़ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए वे दोनों देशों के बीच संसदीय संवाद, आपसी सहयोग और मैत्री को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूर्णतः संकल्पित हैं। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर के एक जनसेवक को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव का विषय है। यह नामांकन न केवल सांसद महेश कश्यप के लिए, बल्कि सम्पूर्ण बस्तर अंचल के लिए सम्मान और गौरव का क्षण है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।