छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने समाज प्रमुखों से भेंटकर समस्याएं सुनी
CG VARTA -
जगदलपुर, 24 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आरएस विश्वकर्मा ने मंगलवार को दोपहर में सर्किट हाउस जगदलपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंटकर उनकी मांग एवं समस्याएं सुनी और आवश्यक पहल करने आश्वस्त किया।
इस दौरान आयोग के सदस्य श्री नीलांबर नायक, श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा एवं श्री कृष्ण कुमार गुप्ता तथा आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।