विकसित भारत युवा संसद 2026 विषय: “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक
जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम
शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के तत्वावधान में “विकसित भारत युवा संसद 2026” अंतर्गत जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन 26 फरवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विषय था — “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक”, जिसके माध्यम से युवाओं को भारतीय लोकतंत्र के ऐतिहासिक घटनाक्रम एवं उसके प्रभावों से अवगत कराते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया।
शुभारंभ सत्र
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही —
मुख्य अतिथि:
प्रोफेसर (वानिकी एवं वन्य जीव अध्ययनशाला)
प्रो. स्वप्न कुमार कोल, विभागाध्यक्ष, मानव विज्ञान एवं जनजाति अध्ययनशाला
प्रो. एस. मिश्रा, विभागाध्यक्ष
डॉ. संजीवन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना
निर्णायक मंडल:
डॉ. विनोद कुमार सोनी, विभागाध्यक्ष
डॉ. समीर ठाकुर, सह प्राध्यापक (अंग्रेजी अध्ययनशाला)
डॉ. सु सुकृता तिर्की, विभागाध्यक्ष
डॉ. मौसमी विश्वास, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना, बस्तर
अतिविशिष्ट अतिथि:
जयराम दास, मान. सदस्य, विद्या एवं मूल्यांकन बोर्ड
खितेश मौर्य, मान. जिला मंत्री, भाजपा, जिला-बस्तर
कार्यक्रम का प्रारंभ “वंदे मातरम्” गीत के साथ किया गया। प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव शहीद महेंद्र कर्मा कुलपति शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर ने विकसित भारत एवं युवा सांसद 2026 जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए युवाओं को देश की नीति निर्माण में भाग लेने व नियम कानून को जानने का अवसर यह युवा संसद कार्यक्रम के द्वारा दिया जा रहा है।
स्वागत उद्बोधन
स्वागत भाषण डॉ. सजीवन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक (NSS) द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र के इतिहास से सीख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
मुख्य वक्तव्यों के अंश
प्रोफेसर शरद नेमा (विभागाध्यक्ष) ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद के माध्यम से युवाओं को संसद तक अपने विचार पहुँचाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को देश की नीति निर्माण प्रक्रिया की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
जयराम दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण हेतु आर्थिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय संतुलन आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की विरासत को सहेजते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।
यज्ञ सिंह जी (समाजसेवी, जगदलपुर) ने कहा कि यह मंच युवाओं को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार के संवाद से युवा कानून एवं नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझ सकते हैं।
इस अवसर पर मान. अमित रामटेके एवं मान. पेरेश ताटी (समाजसेवी, जगदलपुर) की भी उपस्थिति रही।
प्रतिभागियों की सूची (26.02.2026)
आकृति शुक्ला – विद्या ज्योति स्कूल, जगदलपुर
सुनीता बघेल – शास. उ.मा.वि. बस्तर
दिलेश्वरी कश्यप – सेजेस करितगांव, बकावण्ड, बस्तर
निखिल कुमार – B.Ed. 4th Sem, SMKV Bastar
खिलेश्वर सलाम – M.Sc (BT) 2nd Sem
हेमंत बघेल – करितगांव, बकावण्ड, बस्तर
शाहिल कश्यप – काकतीय PG कॉलेज, जगदलपुर
कोमल पैकरा – स्वामी आत्मानंद कॉलेज, जगदलपुर
निर्मला नाग – M.Sc (Zoology) 4th Sem, SMKV
मिथिलेश यादव – B.Ed. 2nd Sem, SMKV
मेगु मुचाकी – B.A. 4th Sem, SMKV
भुवनेश्वर कश्यप – B.A. 4th Sem, काकतीय PG कॉलेज ( महादलनायक )
गादे शैलेष – M.Sc (रसायन)
वर्षा बेसरा – M.Sc (रसायन), SMKV
हरीश कुमार – B.Sc., SMKV Bastar
राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायक वैभव चौधरी, खिलेंद्र, अनेश कश्यप, धर्मी ठाकुर, नूतन भारती, सुमित कुमार, हरीश कुमार , संतोष सेठिया, सहित सभी स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
संचालन एवं समापन
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भुनेश्वर लाल साहू, कार्यक्रम अधिकारी (NSS) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।