उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Feb 28, 2026 - 13:25
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
CG VARTA -

जगदलपुर, 28 फ़रवरी 2026/ स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान

         

    सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी.,कलेक्टर श्री आकाश छिकारा,एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

           

     उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा जगदलपुर के कुमरावंड स्थित कृषि कॉलेज के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम और वीर सावरकर भवन में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।