तोकापाल ब्लॉक के ग्राम एरण्डवाल एवं राजूर में 15.11 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन : विधायक विनायक गोयल
2 मार्च 2026, जगदलपुर/तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत एरण्डवाल एवं राजूर में आज कुल 15.11 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम एरण्डवाल में विधायक निधि अंतर्गत 150 मीटर सी सी सड़क निर्माण कार्य के लिए 5.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त बस्तर विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत 4.81 लाख रुपये की लागत से एक अन्य सी सी सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत राजूर में 5.30 लाख रुपये की लागत से आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इन सभी कार्यों को मिलाकर कुल 15.11 लाख रुपये की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनायक गोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। सड़क और पुलिया जैसे निर्माण कार्य न केवल आवागमन को सुगम बनाते हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच को भी आसान करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने आगे कहा कि एरण्डवाल और राजूर में लंबे समय से सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से छात्रों, किसानों और मरीजों को समस्या होती थी। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन सुचारू और सुरक्षित होगा।

विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल जी, पदमनी कश्यप जी, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी जी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी जी, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप जी, चन्द्रकांत भण्डारी जी, मुन्ना कश्यप जी, सनमती घोष जी, मेघराज ठाकुर जी, सरपंच विश्वानाथ मौर्य जी, अतिम भण्डारी, प्रेम कुमार भण्डारी जी, सम्पत कश्यप जी, आरती प्रधान जी, सोनादेई बघेल जी, मेघनाथ बघेल जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।