अनुराग महतो बने "महामंत्री" जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की नई कार्यकारिणी में मिली जगह
7 मार्च 2026, / जगदलपुर
अनुराग महतो इस से पूर्व वे बस्तर जिला युवा कांग्रेस महासचिव एवं दीपक बैज के सांसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि बस्तर लोकसभा के प्रभारी भी रह चुके है। वर्तमान में वे प्रदेश के आई.टी. सेल एवं सोशल मीडिया के को-ऑर्डिनेटर एवं आई.टी.सेल के बस्तर संभाग प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
अनुराग महतो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कट्टर समर्थक माने जाते है और साथ ही पार्टी के प्रति निष्ठावान है पार्टी के हर कार्यक्रम में हमेशा नजर आते है।
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पी सी सी चीफ दीपक बैज, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह ग़ैदू, बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य का धन्यवाद ज्ञापित किया है।