भाजपा अजजा मोर्चा ने फूंका ममता बेनर्जी का पुतला

पश्चिम बंगाल सरकार व तृणमूल कांग्रेस द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान करने का जताया विरोध

Mar 9, 2026 - 22:50
भाजपा अजजा मोर्चा ने फूंका ममता बेनर्जी का पुतला
CG VARTA -

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे 

            9 मार्च 2026 / जगदलपुर

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूंका और पश्चिम बंगाल प्रवास पर पहुँची महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमा का ध्यान न रखने व उन्हें अपमानित करने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुये विरोध दर्ज किया।

              अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष बघेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बेनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सारी हदें पार कर दी है। महामहिम राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर होता है और इस पद की गरिमा हमेशा बनी रहनी चाहिये। लेकिन पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी की सरकार ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवास के दौरान जानबूझकर उनकी गरिमा को करने व अपमानित करने का कुत्सित प्रयास किया, जिससे देश सहित आदिवासी समाज भी दुखी है। पश्चिम बंगाल सरकार व तृणमूल कांग्रेस के ऐसे रवैये के विरोध में ममता बेनर्जी का पुतला दहन कर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पुरजोर विरोध जताया है। 

          पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री परीस बेसरा, सफीरा साहू, प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, महेन्द्र सेठिया, संजय चंद्राकर, राधेश्याम पन्द्रे,सुरेश कश्यप, गणेश नागवंशी, बृजेश कपूर,अनिमेष चौहान, राज पाण्डेय, गागरा राम, धरमू मण्डावी, चमेली झिराम,महादेव नाग, संतोष गौर, राजू पोयाम, रामसिंह नाग आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।