धान विक्रय हेतु ,नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन अब 25 नवम्बर तक
CG VARTA -
जगदलपुर, 20 नवम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसानों का नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन हेतु अतिरिक्त समय में वृद्धि करते हुए इसे 25 नवम्बर 2025 तक कर दिया गया है। किसान अब सम्बंधित तहसील कार्यालय में जाकर 25 नवम्बर 2025 तक नवीन पंजीयन और रकबा संशोधन करवा सकते हैं। नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन हेतु आवश्यक सहायता के लिए टोलफ्री नम्बर भी जारी किया गया है जिसके तहत एग्रीस्टेक हेल्पडेस्क 1800-233-1030 और खाद्य विभाग का टोलफ्री नम्बर 1800-233-3663 जारी किया गया है। किसान भाई उक्त टोलफ्री नम्बरों पर सम्पर्क कर आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।