शासकीय दंतेश्वरी पी. जी. महिला महाविद्यालय जगदलपुर में, योग है निदान कार्यक्रम संचालित किया गया

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Mar 15, 2026 - 18:38
शासकीय दंतेश्वरी  पी. जी. महिला महाविद्यालय जगदलपुर में, योग है निदान कार्यक्रम संचालित किया गया
CG VARTA -

15 मार्च जगदलपुर/ शासकीय दंतेश्वरी पी. जी. महिला महाविद्यालय जगदलपुर में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के अंतर्गत "योग है निदान " दिनांक 2.2.26से 2.03.26 एक माह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया।जिसका उद्देश्य महाविद्यालय के छात्राओं,प्राध्यापकों,कर्मचारियों को शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप स्वस्थ बनाना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

योग अभ्यास कार्यक्रम में सभी उत्साहित होकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 4.30से 5.30 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ रंजना नाथ,संयोजक डॉ योगेंद्र मोतीवाला जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।योग शिक्षक डॉ तृप्ति खनंग रही।

योग की क्लास में सूक्ष्म व्यायाम सूर्य नमस्कार,विभिन्न आसन,प्राणायाम आदि सिखाये गये।

 

 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सकारात्मक परिवर्तन देखे गए:

पेट संबंधी समस्या कम हुई 

कमर दर्द में राहत

एकाग्रता एवं अनुशासन में वृद्धि

मानसिक तनाव में कमी

नींद की समस्या में राहत मिली।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर निगम महापौर जगदलपुर माननीय संजय पांडे उपस्थित रहे जिन्होंने योगार्थियों को प्रमाणपत्र दिये।साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।