जगदलपुर भाजपा कार्यालय में माथा टेक,माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत –अभिलाष यादव
माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से जन सेवा का संकल्प भाजयुमो की आध्यात्मिक यात्रा में दिखा युवाओं का भारी उत्साह :अभिलाष यादव
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
भाजयुमो बस्तर जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने माँ दंतेश्वरी एवं बंजारीन माता का लिया आशीर्वाद
दंतेवाड़ा/जगदलपुर 16 मार्च 2026 l भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर के जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में जगदलपुर से दंतेवाड़ा तक यात्रा का शुभारंभ जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में माथा टेक व माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। बस्तर संभाग की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के विभिन्न स्वरूपों और सिद्ध स्थलों के दर्शन हेतु एक विशाल आध्यात्मिक व सांगठनिक यात्रा संपन्न हुई। इस यात्रा के माध्यम से युवा मोर्चा ने क्षेत्र की खुशहाली, जन-कल्याण और संगठन की मजबूती की कामना की। यहाँ जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव व सैंकड़ो युवाओं ने माई जी का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, काफिला जगदलपुर से दंतेवाड़ा मार्ग की ओर प्रस्थान कर प्रसिद्ध बंजारीन घाट पहुँचा। यहाँ बंजारीन माता के मंदिर में रुककर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मत्था टेका और बस्तर की प्राचीन परंपरा के अनुसार सुखद यात्रा व लोक-मंगल की प्रार्थना की। यात्रा का मुख्य पड़ाव देश के प्रतिष्ठित शक्तिपीठों में से एक,दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ रहा। यहाँ पहुँचकर अभिलाष यादव और उनकी टीम ने माँ दंतेश्वरी के गर्भगृह में विशेष पूजा संपन्न की।

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय पहुँचने पर बस्तर जिले की टीम का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। दंतेवाड़ा भाजयुमो जिला अध्यक्ष राहुल असरानी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं के साथ भव्य अगवानी की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर और मार्ग "माँ दंतेश्वरी की जय" के जयघोष से गुंजायमान रहा।

इस गरिमामयी अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की शक्ति और युवा ऊर्जा पर बल देते हुए कहा माँ दंतेश्वरी की यह पावन धरा शक्ति और संकल्प का केंद्र है। आज बस्तर और दंतेवाड़ा के युवा साथियों का यह सैलाब केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी सांगठनिक एकजुटता का शंखनाद है। माई जी का आशीर्वाद हमें अधर्म के विरुद्ध लड़ने और जन-सेवा के मार्ग पर अडिग रहने की आत्मशक्ति प्रदान करता है। आने वाले समय में भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। हमारी भक्ति ही हमारी शक्ति है, और यही समर्पण हमें एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की ओर ले जाएगा। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार माँ दंतेश्वरी पूरे बस्तर को एक सूत्र में पिरोती हैं, उसी प्रकार भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को भी आपसी सामंजस्य और अनुशासन के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
दर्शन के उपरांत अभिलाष यादव ने कहा माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ बस्तर की अस्मिता और श्रद्धा का केंद्र हैं। आज हमने माई दंतेश्वरी जी और बंजारीन माता के चरणों में नमन कर बस्तर की जनता की सुख समृद्धि और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैl कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और माई जी का आशीर्वाद हमें जनसेवा के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जनपद सदस्य गौरव कश्यप,जनपद सदस्य डीकेश नाग,शरद श्रीवास्तव,जीवनाथ मौर्य,नरेश कोरी,रोहन कुमार,राहुल सोनी,अनिमेष चौहान,विकास पात्रों,मयंक दीवान,शिवनन्दन पेगड़,विक्रम ठाकुर,रवि नेताम,जसवंत जोशी,राज पांडे,योगेश पानीग्रही,रमेश नायडू,उत्तम साहू,ब्रिजेश कपूर,जय जोशी,तमिश नायडू,अजय शुक्ला,अनिल राजपूत,सोनू रंगारी बस्तर और दंतेवाड़ा जिले दोनों जिलों के सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।