विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया राम नवमी की भव्य तैयारी

Mar 21, 2026 - 22:28
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया राम नवमी की भव्य तैयारी
CG VARTA -

21 मार्च, जगदलपुर/ गुंडाधुर वार्ड में आयोजित बैठक में मातृ शक्ति की विशेष उपस्थिति और उत्साह देखने को मिला

      राम नवमी की भव्य तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कमर कस ली है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के सभी वार्डों में बैठकें कर लोगों से संपर्क में हैं और राम नवमी को भव्य और दिव्य बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांग रहे हैं।

गुंडाधुर वार्ड में आयोजित एक बैठक में मातृ शक्ति की विशेष उपस्थिति और उत्साह देखने को मिला। वार्ड वासियों ने बजरंगीयों का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

बैठक में जिला संयोजक विष्णु ठाकुर जी ने संघठन की नीति और विचारों से अवगत करवाया और सभी से आग्रह किया कि वे संघठन के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा, "राम के कार्य को सफल बनाने के लिए आप सभी संघठन का साथ दीजिए और शोभा यात्रा में सम्मिलित होइए।"

नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की चुनरी यात्रा के लिए चुनरी काशी से आ रही है और मातृ शक्ति से आग्रह किया कि 23 मार्च को होने वाली चुनरी यात्रा में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित हों और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, "बजरंग का कार्य केवल बैठक तक सीमित नहीं है, आवश्यकता पड़ने पर विधर्मियों को मुंह तोड़ जवाब देने में भी बजरंग दल सदैव तैयार रहता है।" उन्होंने कहा कि 25 मार्च को होने वाली बाइक रैली में ज्यादा से ज्यादा हिंदू युवा आगे आएं और सनातनी एकता का परिचय दें।

इस अवसर पर गीतेश सिंघाड़े, सूरज पटनायक, रोहन सेठिया, अंसू नाग, ब्रह्मा सोनी, विनोद जोशी, रामन्ना सोनी, गायत्री बघेल (पार्षद), मालती बाई, विकास साहू, दिलीप सुंदरानी, राधा बघेल, रानी सहित सभी बजरंगी कार्यकर्ता और वार्ड वासी उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।