उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Mar 25, 2026 - 16:00
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
CG VARTA -

जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक श्री विनायक गोयल, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, पद्म श्री पंडीराम मंडावी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी.,कलेक्टर श्री आकाश छिकारा,एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी श्री अरुणदेव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा भी पहुँचे ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।