बस्तर जिला 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज ने रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा , जगदलपुर में हुआ भव्य आयोजन
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
27 मार्च 2026, जगदलपुर/ आज बस्तर जिला 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज ने रामनवमी महोत्सव पर निकाली जगदलपुर में शोभायात्रा हुआ भव्य आयोजन–

शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के सभी युवा साथी, एवं समाज के महिला पुरुष व बच्चे सभी शामिल हुए एवं आयोजन को भव्य बनाये।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की।
समाज के पदाधिकारियों ने लोगों से मुलाकात कर सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान समाज के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश पांडे, तरुण पांडे, हरबंधु पाणिग्रही, ईश्वर खंबारी एवं समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।