जिले में एलपीजी सिलेण्डरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है, शिकायत के लिए प्रशासन ने किया संपर्क नंबर जारी

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Mar 28, 2026 - 15:46
जिले में एलपीजी सिलेण्डरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है, शिकायत के लिए प्रशासन ने किया संपर्क नंबर जारी
CG VARTA -

जगदलपुर 28 मार्च 2026/ जिले में एलपीजी सिलेण्डरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है।खाद्य विभाग के खाद्य नियंत्रक ने बताया कि रिफिल सिलेण्डर हेतु बुकिंग की वर्तमान प्रक्रिया ऑयल कम्पनियों द्वारा 02 रिफिल बुकिंग (सामान्य)के 25 दिवस तथा उज्ज्वला योजना के लिए 45 दिवस का अंतराल रखा गया है। उपभोक्ता ध्यान रखें कि वे अपने निवास क्षेत्र हेतु निर्धारित अंतराल के पश्चात ही रिफिल सिलेण्डर बुक करायें।

       रिफिल सिलेण्डर बुकिंग हेतु सुझाव किसी अफवाह अथवा दुष्प्रचार से प्रभावित होकर रिफिल सिलेण्डर की ऑनलाईन बुकिंग बार-बार न करें। जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं निर्धारित समय पर एलपीजी सिलेंडर का प्रदाय सुनिश्चित की जा रही।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील कि गैस एजेंसी की बुकिंग नंबर में कॉल कर ऑनलाइन बुकिंग करें और होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ लें । 

       व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं हेतु निर्देश- प्राथमिकता वाले क्षेत्र व्यावसायिक एलपीजी के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऑयल कम्पनियों एवं शासन के निर्णय अनुसार व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति केवल अत्यावश्यक सेवाओं (जैसे अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाएं आदि) के लिए प्राथमिकता के आधार पर दी जा रही है।एलपीजी गैस बचत हेतु सुझाव होटल/रेस्टोरेंट के संचालक, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं विवाह समारोह के आयोजकों को सूचित किया जाता है कि वे गैस की खपत कम करने हेतु खान-पान के मैन्यू को संक्षिप्त रखे तथा तंदूर के उपयोग के साथ-साथ वैकल्पिक उर्जा के स्त्रोत जैसे- डीजल स्टोर, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, लकड़ियां/गोबर के कण्डे (सीमित मात्रा में) का उपयोग कर सकते है।

       आपातकालीन संपर्क- आम उपभोक्ताओं को एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की समस्या संबंधी शिकायत की स्थिति में उनके द्वारा खाद्य विभाग के कॉल सेन्टर नंबर 1800-233-3663 अथवा 1967, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 एवं जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 7489807170 से संपर्क किया जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।