यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध होगी चालानी कार्रवाई-पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 7, 2026 - 20:41
यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध होगी चालानी कार्रवाई-पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा
कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बैठक में दिए निर्देश
CG VARTA -

लॉ एंड ऑर्डर के मामले में पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी -कलेक्टर श्री आकाश छिकारा

जगदलपुर 07 अप्रैल 2026/ जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित जिले के सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं विकास कार्यों को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

       बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने कहा कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए नियमों का पालन अनिवार्य है। अवैध रूप से वाहन खड़े करने, सड़क पर अतिक्रमण करने तथा यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के रैली का आयोजन और सभा करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ।

       पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। पुलिस विभाग द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।