बोधघाट पुलिस की कार्रवाई: 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Apr 9, 2026 - 07:08
बोधघाट पुलिस की कार्रवाई: 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
CG VARTA -

8 अप्रैल 2026, जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बोधघाट क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.09 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत लगभग 5.04 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त किया गया है।

⭕पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से उड़ीसा से जगदलपुर की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर अडावाल रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बैग में रखे तीन पैकेटों में गांजा बरामद हुआ।

⭕गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणपति माली (40) और श्याम सुंदर बीसाई (45), निवासी जिला कोरापुट (ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।