प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 15, 2026 - 18:33
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
CG VARTA -

जगदलपुर 15 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

    कलेक्टर द्वारा लोहण्डीगुड़ा तहसील के ग्राम मारेगा निवासी बसती की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से माता श्रीमती सुबोती को और ग्राम मटनार निवासी सोमारी की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से माता श्रीमती जमली को तथा बस्तर तहसील ग्राम बालेंगा निवासी दशरथ की मृत्यु नहर के पानी में डूबने से पत्नी श्रीमती रैबारी को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

     उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किये जाने के निर्देश संबधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।