नक्सल हिंसा से पीड़िता बुधरी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 16, 2026 - 20:28
नक्सल हिंसा से पीड़िता बुधरी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
गृह प्रवेश कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ हुए शामिल
CG VARTA -

जगदलपुर, 16 अप्रैल 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मालेवाही गाँव में नक्सल हिंसा से पीड़ित बुधरी को पक्का आवास मिलने पर गुरुवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन उपस्थित होकर हितग्राही को शुभकामनाएं दीं और उनके नए जीवन की शुरुआत में सहभागिता निभाई।

        कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने इस दौरान कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और शासकीय योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

        जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन के विशेष योजना के तहत नक्सल प्रभावितों के लिए आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुधरी जैसे हितग्राहियों को आवास मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी ने बुधरी और उनके परिजनों को नए घर के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

      हितग्राही बुधरी के पति स्व. फागूराम की हत्या नक्सलियों ने किया था, फागूराम की हत्या के बाद बेटा रमेश को शासकीय सेवा (भृत्य की नौकरी) में अवसर दिया गया और विशेष योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया गया है ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।