जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में वार्षिक एनएबीएल मूल्यांकन सम्पन्न, जल परीक्षण प्रबंधन का बारीकी से हुआ निरीक्षण

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 17, 2026 - 21:07
जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में वार्षिक एनएबीएल मूल्यांकन सम्पन्न, जल परीक्षण प्रबंधन का बारीकी से हुआ निरीक्षण
CG VARTA -

जगदलपुर/ जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला जगदलपुर में विगत 14 एवं 15 अप्रैल को एनएबीएल के द्वारा जिले में जल परीक्षण के लिए मौजूद प्रयोगशाला का वार्षिक निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।इस दौरान एनएबीएल के मुख्य मूल्यांकनकर्ता श्री एम.शिवांकर और तकनीकी मूल्यांकनकर्ता श्रीमती विष्णु प्रिया के द्वारा प्रयोगशाला के विभिन्न उपकरणों तथा जल परीक्षण हेतु उपयोग में लाए जाने वाले केमिकल इत्यादि का बारीकी से गहन निरीक्षण करने सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेकर मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की गई।

   

उक्त मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पेयजल की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री एचएस मरकाम, प्रयोगशाला प्रभारी एवं सहायक अभियंता और प्रयोगशाला के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।