देश भर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स की संवाद, आईजी और कलेक्टर ने साझा किए विकास कार्यों के अपडेट

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 19, 2026 - 18:28
देश भर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स की संवाद, आईजी और कलेक्टर ने साझा किए विकास कार्यों के अपडेट
बस्तर में सोशल मीडिया क्रिएटर्स की मीट
CG VARTA -

जगदलपुर, 18 अप्रैल 2026/ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के तहत बस्तर संभाग में “सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट” का आयोजन रविवार को पुलिस विभाग के शौर्य भवन जगदलपुर में किया गया। इस बैठक में पूरे देश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी और कलेक्टर बस्तर श्री आकाश छिकारा रहे। दोनों अधिकारियों ने क्रिएटर्स से संवाद करते हुए बस्तर की पूर्व की स्थिति और बदलती परिस्थितियों, पर्यटन की संभावना, परिवहन व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों, आदिवासी संस्कृति, बस्तर दशहरा, हस्तशिल्प और प्राकृतिक सुंदरता के संबंध में जानकारी दी।

   

आईजी श्री सुंदरराज ने बस्तर संभाग की पहले की स्थिति, नक्सल गतिविधियों, नक्सल के कारण विकास से दूरी, नक्सलमुक्त होने के बाद का बस्तर और अन्य संभावनाओं की जानकारी दी। क्रिएटर्स ने बस्तर के लिए अपनी विचारों और शंकाओं का समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत सुकमा मुकुंद ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत बीजापुर नम्रता चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।