जगदलपुर में 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप में 64 पदों पर सीधी भर्ती

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 22, 2026 - 18:11
जगदलपुर में 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप में 64 पदों पर सीधी भर्ती
CG VARTA -

जगदलपुर, 22 अप्रैल 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। रोजगार विभाग के उपसंचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 24 अप्रैल को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के दो प्रमुख नियोजक अपनी रिक्तियों की पूर्ति हेतु उपस्थित रहेंगे।  

          इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से कुल 64 पदों पर भर्ती की जानी है, जिनमें फील्ड स्टाफ, बैक ऑफिस, ब्रांच मैनेजर, मार्केटिंग सुपरवाइजर, ऑफिस बॉय, ड्राइवर और स्टोर कीपर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं पद की प्रकृति के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर देख सकते हैं और वहीं से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।