सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 23, 2026 - 17:28
सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण
CG VARTA -

जगदलपुर, 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही नहीं, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली आबादी और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पल्ली नाका, धरमपुरा पीजी कॉलेज, महावीर कालोनी, एलआईसी चौक, वर्गीस कालोनी, आईबीसी कार्यालय, बालाजी मंदिर चौक, अनुपमा चौक के पास के नाली निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का मौका मुआयना भी किया। उन्होंने जल भराव स्थल का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

     

इसके अलावा एलआईसी चौक से एमपीएम हॉस्पिटल मार्ग तक और हाता ग्राउंड से कोर्ट तिराहा तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, विद्युत विभाग के श्री खेस, तहसीलदार श्री राहुल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर, वन विभाग के अधिकारी, निविदाकार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।