प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को 08 लाख रुपये की सहायता
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
CG VARTA -
जगदलपुर, 24 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत दो अलग-अलग प्राकृतिक घटनाओं के पीड़ित परिजनों के लिए कुल आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत जिले के बकावण्ड तहसील अंतर्गत ग्राम कोसमी निवासी श्रीमती मनकी बघेल पति स्वर्गीय वीरेन्द्र बघेल तथा ग्राम चोलनार निवासी श्री सुदरू कश्यप पिता रामचंद कश्यप को चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से हस्तांतरित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।