महिला आरक्षण पर भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 25, 2026 - 07:38
महिला आरक्षण पर भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना
30 अप्रैल तक ‘निंदा प्रस्ताव’ अभियान चलाने की घोषणा
CG VARTA -

कोंडागांव, 24 अप्रैल/ महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को लेकर विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी आक्रामक अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में कोंडागांव में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

     

     उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह कानून महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में “ऐतिहासिक मील का पत्थर” है, लेकिन विपक्ष इसके क्रियान्वयन में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है। उसेंडी ने विपक्ष पर “नकारात्मक राजनीति” करने और महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाया।

          प्रेसवार्ता में उन्होंने जनसंख्या और प्रतिनिधित्व के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि लोकसभा सीटों का निर्धारण 1971 की जनगणना के आधार पर किया गया था, जबकि आज देश की आबादी सवा अरब से अधिक हो चुकी है। ऐसे में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने से महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि संभव है।

     

  कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “देश की आधी आबादी के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है और इस बिल के विरोध से उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।”

          भाजपा ने इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बड़ा अभियान भी घोषित किया है। लता उसेंडी ने बताया कि 30 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में कांग्रेस के खिलाफ ‘निंदा प्रस्ताव’ पारित कर राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे।

          उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते   हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और ‘लखपति दीदी’ जैसी पहलें महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव जाएंगे और महिलाओं को जागरूक करेंगे।

        प्रेस बारता के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी देवांगन , भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकनेताम, नपा अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, महामंत्री अनिल अग्रवाल सहित भाजपा केसमस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।