दाबगुड़ा में बिठाल समरथ देव की स्थापना संपन्न,भतरा जनजाति अपनी अद्वितीय परंपराओं के लिए विख्यात : महेश कश्यप

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 2, 2026 - 21:24
दाबगुड़ा में बिठाल समरथ देव की स्थापना संपन्न,भतरा जनजाति अपनी अद्वितीय परंपराओं के लिए विख्यात : महेश कश्यप
CG VARTA -

2 मई 2026, जगदलपुर : सम्भागीय भतरा समाज कल्याण समिति दाबगुड़ा के तत्वाधान में बस्तर जिले के बकावंड में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुरातनकालीन सामाजिक न्याय के प्रतीक और समाज की कुरीतियों को जड़ से मिटाने वाले आराध्य 'बिठाल समरथ देव' की विधि विधान से स्थापना करना था। इस गरिमामयी समारोह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए l कार्यक्रम के दौरान भतरा समाज की विशिष्ट पहचान और उनके प्राचीन इतिहास पर विस्तृत चर्चा की गई। 

बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने कहा छत्तीसगढ़ की 42 प्रमुख जनजातियों में से एक भतरा जनजाति अपनी अद्वितीय परंपराओं के लिए विख्यात है। इस समाज की एक विशिष्ट पहचान यह है कि इनके पुरुष प्राचीन काल से ही अपने शरीर पर 'राम नाम' का गोदना गुदवाते आए हैं, जो उनकी गहरी धार्मिक आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इसके साथ ही समाज की संस्कृति में रचे बसे त्योहारों जैसे 'नुआखानी' और 'अमूस' पर्व जो प्रकृति और कृषि संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव का प्रतीक हैं।

इस धार्मिक कार्यक्रम में बिठाल समरथ देव की स्थापना हुई। मान्यता है कि बिठाल समरथ देव सामाजिक बुराइयों को दूर करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले देव के रूप में पूजे जाते हैं। समाज प्रमुखों ने इस अवसर पर शपथ ली कि वे अपनी पुरातन परंपराओं को जीवित रखते हुए समाज को शिक्षा और प्रगति की नई दिशा में ले जाएंगे।

इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बस्तर संभाग के कोने-कोने से पारंपरिक वेशभूषा धारण कर हजारों की संख्या में भतरा समाज के लोग और समाज प्रमुख एकत्रित हुए। 

कार्यक्रम की सफलता में समाज के संरक्षक दशरथ सिंह बघेल एवं दशमुराम कोर्राम,सम्भागीय अध्यक्ष शंभूनाथ कश्यप, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, और जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पीताम्बर कश्यप, रणवीर ठाकुर, रुपनाथ कश्यप, शुदरु कश्यप, सम्भागीय उपाध्यक्ष नरसिंग कश्यप,सम्भागीय नाईक लीलाधर कश्यप, कोषाध्यक्ष जयराम कश्यप, अनन्तराम राम कश्यप, दशमत कश्यप, रतनलाल भारती, बैदूराम कश्यप, हलधर कश्यप, बलिराम पटेल, रमेश बघेल, कमलू कोर्राम और चंद्रो भतरा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।