विवि में दो दिवसीय इनोवेशन महाकुंभ आज से ,महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में होगा शुभारंभ कार्यक्रम

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 3, 2026 - 22:06
विवि में दो दिवसीय इनोवेशन महाकुंभ आज से ,महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में होगा शुभारंभ कार्यक्रम
विभिन्न संभागों से एक हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
CG VARTA -

3 मई 2026, जगदलपुर। बस्तर संभाग में नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता एवं स्वरोजगार का अलख जगाने के उद्देश्य से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार सुबह नौ बजे से इनोवेशन महाकुंभ 1.0 (वन प्वाइंट जीरो) कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शुभारंभ आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। 

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वदेशी एवं उद्यमिता विशेषज्ञ श्री सतीश कुमार, एनईटीएफ के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे, सांसद श्री महेश कश्यप, महापौर श्री संजय पांडे, राजपरिवार सदस्य श्री कमलचंद्र भंजदेव, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश, सीजी काॅस्ट के निदेशक डाॅ. प्रशांत कवीश्वर, स्वावलंबी भारत अभियान के स्टेट को-र्डिनेटर श्री जगदीश पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी श्री घनश्याम आयोजन में विशिष्ट अतिथि रहेंगे । 

स्वागत उद्बोधन कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं आभार व धन्यवाद् ज्ञापन कुलसचिव डाॅ राजेश लालवानी प्रस्तुत करेंगे। 

कार्यक्रम में पद्मश्री बुधरी ताती को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर इनोवशन एंड स्टार्टअप कंपेडियम 2026 (रोडमैप फाॅर विकसित भारत @ 2047) का विमोचन होगा। 

तीन सत्र में देंगे जरूरी टिप्स 

शुभारंभ सत्र के बाद तीन टेक्निकल सेशन होंगे। जिसमें राज्य और देश के विभिन्न संस्थानों के एक्सपर्ट, सीजी स्टेट बेवरेज काॅर्पोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास राव मद्दी एवं डाॅ. अमित दुबे, प्रो. सत्यनारायण सेशाद्रि, सम्यक जैन, प्रो. विकास सिंह, प्रो. हुलास पाठक युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। शाम में विवि के विद्यार्थियों द्वारा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विज्ञान व तकनीक विभाग, छग शासन के काॅमर्स एवं औद्योगिक विभाग, एमफसीसी, सीजी काॅस्ट, छग राज्य माइनर फाॅरेस्ट प्रोड्यूज को-फेडरेशन लिमिटेड, आईआईटी भिलाई, सीसीसीआई, स्टार्टअप छत्तीसगढ़, स्वावलंबी भारत अभियान, जे महेंद्र कांत ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को एसएमकेवि इनोवेशन एंड स्टार्टअप फाउंडेशन एवं टीआईई रायपुर तथा आई क्रिएट के बीच एमओयू होंगे।

इस अवसर पर पर्यटन, जनजाति कला, वनोपज, खाद्य प्रसंस्करण, हर्बल, एआई, कृषि तकनीक, इन्वेस्टर्स, स्वदेशी, एमएसएमई, विभिन्न बैंकों, मेडिसिनल प्लांट मिलेट्स, एनआरएलएम, इनोवेशन इत्यादि से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। विद्यार्थी इन स्टॉलों से स्टार्टअप, एंटरप्रेन्योरशिप, स्वरोजगार इत्यादि से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।