बस्तर में जल संरक्षण और आजीविका की नई लहर, नवा तरिया योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 8, 2026 - 17:08
बस्तर में जल संरक्षण और आजीविका की नई लहर, नवा तरिया योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
CG VARTA -

जगदलपुर, 08 मई 2026/ जिला पंचायत बस्तर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा नवा तरीया-आय का जरिया अभियान के तहत जिले के विभिन्न जनपदों में कुल 11 नवीन सामुदायिक तालाबों के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना का मुख्य विजन गांवों को जल समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए वर्षा जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था विकसित कर भू-जल संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

        इन तालाबों का निर्माण स्थानीय स्तर पर न केवल जल संकट को दूर करेगा, बल्कि ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। प्रशासन का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और महिला स्व-सहायता समूहों को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर मत्स्यपालन एवं सिंचाई जैसी गतिविधियों से आजीविका के नए अवसर सृजित करना है। इस अभियान के तहत तोकापाल जनपद के भेजरीपदर (पाण्डुपारा) में 19 लाख 56 हजार रुपये और बास्तानार के कोड़ेनार में 19 लाख रुपये की लागत से तालाब निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इसी क्रम में लोहण्डीगुड़ा के तारागांव और तोयर, दरभा के बड़ेकड़मा, बस्तर के मधोता व सोरगांव, बकावण्ड के वनकोमार तथा जगदलपुर के कुम्हली (जीरागांव) जैसे क्षेत्रों में भी लाखों की लागत से कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।