सुशासन की एक मिसाल : 15 वर्षीय योगेश को मौके पर ही मिली दिव्यांग पेंशन की सौगात

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 14, 2026 - 20:53
सुशासन की एक मिसाल : 15 वर्षीय योगेश को मौके पर ही मिली दिव्यांग पेंशन की सौगात
CG VARTA -

लोहंडीगुड़ा, 14 मई 2026/ सुशासन और त्वरित न्याय के संकल्प को दोहराते हुए आज बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत धुरागांव में एक प्रेरणादायक मामला सामने आया। यहाँ आयोजित 'सुशासन शिविर 2026-27' के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते एक दिव्यांग किशोर को तत्काल राहत पहुँचाई गई। ग्राम पंचायत धुरागांव के निवासी थबीर राम मंडावी के 15 वर्षीय पुत्र योगेश, जो पैर से दिव्यांग हैं, आज शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुँचे थे।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की। योगेश का दिव्यांग पेंशन प्रकरण न केवल मौके पर तैयार किया गया, बल्कि उसका त्वरित निराकरण करते हुए आज ही पेंशन स्वीकृत कर दी गई।इस दौरान योगेश और उसके पिता पिता के सयुंक्त नाम पर बैंक खाता भी खोला गया, ताकि पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधे भुगतान किया जा सके। पेंशन की स्वीकृति मिलने पर योगेश के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और वह आवेदन स्वीकृत पाकर काफी उत्साहित नजर आया। धुरागांव के ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।