क्रिकेट खिलाड़ी पर गिरी आकाशीय गाज, मौत

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 15, 2026 - 08:57
क्रिकेट खिलाड़ी पर गिरी आकाशीय गाज, मौत
CG VARTA -

दुर्ग। बंगाल में बने मौसम सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 मई को इन गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।

वहीं 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसी बीच बुधवार शाम दुर्ग के पुरैना इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 18 साल के युवक की मौत हो गई। शक्ति बिश्नोई दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान मौसम बदलने पर बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया।

रायपुर, बिलासपुर में भी बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ अंधड़, गरज-चमक और बारिश हुआ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।