कुमार जयदेव के नेतृत्व में सिरहा गुनिया पुजारी हो रहे हैं लामबंद

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 15, 2026 - 20:15
कुमार जयदेव के नेतृत्व में सिरहा गुनिया पुजारी हो रहे हैं लामबंद
जिले के सिरहा गुनिया पुजारियों की बैठक ,दिखाई अपनी एकजुटता
CG VARTA -

जगदलपुर,15-05 26/ जिला मुख्यालय जगदलपुर के मावली मंदिर में बस्तर जिला के सिरहा गुनिया पुजारी की बैठक बस्तर धाकड़ क्षत्रीय राजपूत समाज के संरक्षक कुमार जयदेव के नेतृत्व में किया गया । जिसमें बस्तर जिला के पुजारी सिरहा गुनिया शामिल हुए । बैठक में उपस्थित संगठन के सदस्यों ने बताया कि कुमार जयदेव के नेतृत्व में संगठन बनाया गया है । जिसमें वर्तमान में लगभग 200 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की है ,और लगातार सदस्यों की संख्या बढ़ रही है ।

दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी ने बताया कि कुमार जयदेव लगातार पुजारियों सिरहा गुनिया की समस्याओं को लेकर प्रमुखता और मुखरता से उनकी समस्याओं को गंभीरता से उसका निराकरण करते हैं हम सब सिरहा गुनिया पुजारी उनके नेतृत्व में पूर्ण आस्था रखते हुए संगठन के विस्तार के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं । दंतेश्वरी मंदिर पुजारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रियासत काल में पुजारी सिरहा गुनिया को आदर् सत्कार के साथ प्रमुख त्योहारों दशहरा गोंचा एवं अन्य त्योहारों में मान सम्मान दिया जाता था । परंतु वर्तमान में सम्मान में अनदेखी की जा रही है ।

 छोटे आमाबाल के पुजारी ओमप्रकाश ने बताया कि दशहरा जैसे प्रमुख त्यौहार में पूजा पाठ एवं अन्य सामानों के लिए देवी देवताओं को लाइन में लगाकर सामग्री दी जाती है। जो सरासर देवी देवताओं का अपमान है, उन्होंने कहा कि आज के दौर में इंसान देवताओं से बड़ा हो गया है । 

जगन्नाथ मंदिर के पुजारी सुंभाशु पाढ़ी ने बताया कि कुमार जयदेव के नेतृत्व में आज संगठन के सदस्यों की बैठक की गई जिसमें संगठन के विस्तार एवं सदस्यों कि समस्याओं और तकलीफों को किस प्रकार दूर किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया ।साथ ही पुजारी एवं देवी देवताओं को सम्मान मिले इस पर चर्चा की गई ।पुजारी ने बताया कि पहली बार किसी विधायक ने बस्तर जिले के 186 मंदिरों गुड़ियों का उन्नयन और पुनर्निर्माण जिर्णोद्धार कराया जो अपने आप में एक मिसाल है ।आज तक ऐसा कार्य नहीं हुआ था ,उन्होंने किरण देव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की है ।

बस्तर धाकड़ क्षत्रीय राजपूत समाज के संरक्षक कुमार जयदेव ने बताया कि देवी देवताओं का सम्मान एव पुजारियों एवं अन्य पूजा अनुष्ठानों एवं बस्तर के देवी देवताओं गुड़ियो के संरक्षण और उनके उन्नयन पर लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत हैं । जिसके फल स्वरुप आज जगदलपुर के आसपास लगभग 186 मंदिरों का पुनर्निर्माण का कार्य किया गया है । श्री देव ने बताया कि संगठन के माध्यम से इनकी समस्याओं का बेहतर तरीके से निराकरण संभव हो सकेगा । श्री देव ने संगठन के सदस्यों को उनके प्रति विश्वास व्यक्त करने पर आभार प्रकट किया ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।