बस्तर पुलिस के द्वारा चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 30, 2026 - 13:47
बस्तर पुलिस के द्वारा चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार
CG VARTA -

जगदलपुर, 29.05.2026 , बस्तर पुलिस के द्वारा चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

 नाम आरोपी - संतोष कुमार मंडल पिता कमल किशोर मंडल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चिउरगाव थाना करपावड जिला बस्तर

 अपराध क्रं-38/2026 धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट ।

थाना करपावड में दिनांक 29.05.26 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी संतोष कुमार मंडल पिता कमल किशोर मंडल उम्र 28 वर्ष निवासी चिउरगाव थाना करपावड अपने ही गांव चिउरगाव में हाथ में धारदार चाकू लेकर आमजन को डरा धमका रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री माहेश्वर नाग, अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी श्री प्रवीण भारती के मार्गदर्शन में तत्काल थाना करपावड से आरोपी को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह के द्वारा टीम गठित कर ग्राम चिउरगाव भेजा गया जहां आरोपी संतोष मंडल के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर दिनांक 29.05.26 को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी संतोष कुमार मंडल के खिलाफ थाना करपावंड में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 30.05.26 को जेल दाखिल किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी

निरीक्षक शिवानंद सिंह

उप निरीक्षक - हरिश्चंद्र निषाद

प्र. आर. - रामनाथ भारती, घासीराम चंदेल

आर. - , निरंजन महानदी, जयराम बघेल,

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।