संसदीय स्थाई समिति की पहली बैठक संपन्न,बस्तर सांसद महेश कश्यप हुए शामिल

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Jun 1, 2026 - 20:18
संसदीय स्थाई समिति की पहली बैठक संपन्न,बस्तर सांसद महेश कश्यप हुए शामिल
CG VARTA -

1 जून 2026, जगदलपुर: देश की राजधानी नई दिल्ली में डॉ.मेधा विश्राम कुलकर्णी की अध्यक्षता में 'विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन' संबंधी संसदीय स्थाई समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समिति के सदस्यों ने देश के भविष्य के लिए विज्ञान,तकनीकी नवाचार और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार विमर्श किया।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और समिति के सदस्य महेश कश्यप ने इस बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान श्री कश्यप ने समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों,वन संरक्षण एवं देश में वैज्ञानिक अनुसंधान को गति देने के लिए आवश्यक नीतिगत बदलावों पर चर्चा की।

सांसद महेश कश्यप ने कहा विज्ञान और पर्यावरण का संतुलन हमारे देश के सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैl समिति की इस पहली बैठक में हमने देश की बदलती आवश्यकताओं और भविष्य की चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए सार्थक चर्चा की है। पर्यावरण सुरक्षा के साथ साथ अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में विकास की गति को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर हमारा विशेष ध्यान है। सांसद महेश कश्यप ने समिति के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र बस्तर की भौगोलिक और पर्यावरणीय विशिष्टताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों पर विशेष बल दिया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।