मध्यप्रदेश की अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को थाना करपावड के द्वारा आबकारी एक्ट में किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Jun 8, 2026 - 19:32
मध्यप्रदेश की अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को थाना करपावड के द्वारा आबकारी एक्ट में किया गया गिरफ्तार
CG VARTA -

थाना करपावंड,   जिला बस्तर

 दिनांक 08.06.2026

बस्तर पुलिस के द्वारा पकड़ी गई मध्य प्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब

 अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को थाना करपावड के द्वारा आबकारी एक्ट में किया गया गिरफ्तार

 नाम आरोपी - मनसा भारती पिता कमलोचन भारती उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मंगनार थाना करपावड जिला बस्तर

 जप्त शराब  अवैध अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की 88 नग पौवा

  पुलिस अधीक्षक महोदय बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा बस्तर जिले में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बस्तर श्री महेश्वर नाग एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रवीण भारती के मार्गदर्शन में दिनांक 07.06.2026 को ग्राम मंगनार में आरोपी मनसा भारती पिता कमलोचन भारती उम्र 22 वर्ष निवासी मंगनार के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की 88 नग प्रत्येक बोतल में 180 ml भरा कीमत 135 रुपये कुल मात्रा 15.640 लीटर कीमती 11880/- को जप्त किया गया। बाद आरोपी मनसा भारती को थाना करपावान्ड के अपराध क्रं-40/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध सबूत पाए जाने पर तत्काल दिनांक 07.06.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी

निरीक्षक शिवानंद सिंह

उप निरीक्षक - हरिश्चंद्र निषाद

प्र. आर. - रामनाथ भारती, 

आर. - , निरंजन महानदी, कैलाश भास्कर. धर्मेन्द्र नेताम dsf बोहितलाल नाइक

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।