प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Jun 9, 2026 - 16:51
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
CG VARTA -

जगदलपुर, 09 जून 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील करपावण्ड ग्राम करपावण्ड निवासी नव्या देवांगन की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री नरसिंह देवांगन को, तहसील बकावण्ड ग्राम मेटावाडा निवासी देवीसिंह की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री गायत्री को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।     

    वहीं तहसील दरभा ग्राम छिन्दावाड़ा कावारास निवासी कमलू की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र बलराम एवं जयराम सहित पुत्री जयमनी को संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।