विकासखंड बस्तर एवं तोकापाल में 8 लापरवाह शिक्षकों एवं संकुल समन्वयको को कारण बताओं नोटिस जारी

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 17, 2026 - 19:34
विकासखंड बस्तर एवं तोकापाल में 8 लापरवाह शिक्षकों एवं संकुल समन्वयको को कारण बताओं नोटिस जारी
CG VARTA -

17 जून 2026, जगदलपुर/ बस्तर जिले में शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस में जिला मिशन समन्वयक, अशोक पाण्डे एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी परमेश्वर पाण्डे द्वारा विकासखण्ड तोकापाल, लोहण्डीगुडा एवं बस्तर के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था। विकासखण्ड बस्तर एवं तोकापाल में 08 लापरवाह शिक्षको एवं संकुल समन्वयको को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है।

       संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में 01 दिवस का वेतन कटौती की कार्यवाही की जावेगी। मध्याह्न भोजन का नियमित संचालन, शिक्षक डेली डायरी प्राथमिकता से लिखने, समय पर बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।