कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया एमआरएफ एवं एमआरसी सेंटर का निरीक्षण

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 18, 2026 - 18:01
कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया एमआरएफ एवं एमआरसी सेंटर का निरीक्षण
कचरा प्रबंधन व्यवस्था का लिया जायजा, महिला समूहों से की चर्चा
CG VARTA -

जगदलपुर, 18 जून 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने गुरुवार को जगदलपुर विकासखंड के ग्राम बाबू सेमरा स्थित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एमआरसी (मटेरियल रिकवरी सेंटर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा उससे तैयार किए जा रहे सह-उत्पादों की गतिविधियों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

       निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर में संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सेंटर को संचालित करने वाले अधिकारियों से कचरा प्रबंधन के लिए प्लास्टिक, कार्ड बोर्ड, काँच के सामानों की आपूर्ति और व्यवस्थित करने के साथ ही एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एमआरसी (मटेरियल रिकवरी सेंटर) की मशीनों का संचालन की गतिविधि के संबंध चर्चा किए। साथ ही सेंटर की मानव संसाधन, उत्पादों की बिक्री-व्यवसाय, आर्थिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली ।

       कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने केंद्र में कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों से भी चर्चा की। उन्होंने सेंटर के माध्यम से प्राप्त हो रहे आर्थिक लाभ, रोजगार के अवसरों तथा आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। महिला समूहों की सदस्यों ने बताया कि कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट से तैयार उत्पादों के निर्माण से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने समूहों को नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने और आय संवर्धन के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के दिलीप गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।