तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत ,टिकरा धनोरा में ग्राम सैमरैया माता एवं छिंदबहार में देव गुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन –

Dec 3, 2025 - 17:21
तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत ,टिकरा धनोरा में ग्राम सैमरैया माता एवं छिंदबहार में देव गुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन –
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री विनायक गोयल जी
CG VARTA -

 जगदलपुर –तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत टिकरा धनोरा के ग्राम सैमरैया माता एवं छिन्दबहार में आज देव गुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए स्वीकृत ₹10 लाख की राशि ग्रामीणों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोकापाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय विनायक गोयल जी रहे, जिन्होंने पूजा-अर्चना के पश्चात भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक श्री गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित एवं विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। देव गुड़ी केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि ग्रामवासियों की परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

     जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल जी, सुश्री पदमनी कश्यप जी, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी जी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी जी, जनपद सदस्य हेमबती कश्यप जी, जिला मंत्री रैतुराम बघेल जी, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप जी, मण्डल उपाध्यक्ष मिटकु राम बघेल जी, अन्तराम कश्यप जी, मुन्ना कश्यप जी, मेघराज ठाकुर जी, जीवनाथ मौर्य जी, चन्द्रकांत भण्डारी जी, सुभाष कश्यप जी, गुलाब सिंह ठाकुर जी, मैतर कश्यप जी, बोदा कश्यप जी, दुर्जन बघेल जी, पुजारी इंदर बघेल जी, हेमचंद्र सोम जी, गणपति सोम जी, मुरली सिंह ठाकुर जी, शामिल थे।

____________________

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।